फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   wine shop,salesman,rewari,fire,beer

मुफ्त में बीयर देने से मना किया तो सेल्समैन को मारी गोली

Sat, 02 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
wine shop,salesman,rewari,fire,beer
बीयर न देने पर सेल्समैन को गोली मार दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में वीरवार देर रात एक देसी शराब ठेके पर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बीयर न देने पर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली सेल्समैन की कोहनी के पास लगी, इससे उसकी जान बच गई। वहीं हमलावर फायर झोंकने के बाद मौके से फरार हो गये। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की शिकायत के आधार पर अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार गांव रोजका का राजेश नाम का युवक ठाकरान नाम के देशी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे शराब ठेके पर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और बीयर मांगी। पैसे मांगने पर बाइक सवारों ने राजेश के ऊपर असलहे से फायर झोंक दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने लाइसेंस धारक को मामले की जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


9 जून को मालाहेड़ा गांव में सेल्समैन को मारी थी गोली
करीब 22 दिन पहले भी पड़ोसी गांव मालाहेड़ा में भी बदमाशों ने देश शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मार दी थी । जिसमे पुलिस ने केस दर्ज तो किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई । इस मामले मे भी पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed