{"_id":"63443081418ff76b987aa858","slug":"vigilance-raid-on-city-planner-department-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: आठ हजार रुपये रिश्वत लेते जिला नगर योजनाकार विभाग का जेई गिरफ्तार, गुरुग्राम विजिलेंस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: आठ हजार रुपये रिश्वत लेते जिला नगर योजनाकार विभाग का जेई गिरफ्तार, गुरुग्राम विजिलेंस ने की कार्रवाई
Mon, 10 Oct 2022 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:17 PM IST
सार
कोसली में एनओसी देने के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। नेहरूगढ़ निवासी रिंकू ने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी जिला नगर योजनाकार विभाग के कार्यालय से गुरुग्राम विजिलेंस ने एक युवक से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विभाग के एक जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने काबू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम को आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुुसार कोसली के गांव नेहरूगढ़ निवासी रिंकू ने प्लॉट पर भवन की नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए जिला नगर योजनाकार दफ्तर में आवेदन किया था। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी जब एनओसी जारी नहीं की गई तो रिंकू से इसके बदले रिश्वत मांगी गई।
विज्ञापन
रिंकू ने इसकी शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने पूरा जाल बिछाते हुए सोमवार को आरोपी सत्यवान को नगर योजनाकार विभाग के कार्यालय से आठ हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। छापा मारने आई टीम में करीब 12 से 14 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विजिलेंस की कार्रवाई के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। गुरुग्राम विजिलेंस के निरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को काबू किया है। यहां से उसे विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई है। उसके बाद से देर रात तक विजिलेंस टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी। आरोपी को मंगलवार को विजिलेंस टीम की तरफ से अदालत में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। - रणबीर सिंह, निरीक्षक, विजिलेंस, गुरुग्राम।