{"_id":"8a4e65f5c0e0ef282ab7e6f045257f96","slug":"two-youth-injured-in-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के झगड़े में दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों के झगड़े में दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड नगर परिषद के पास दो गुटों में हुए झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कार के अंदर एक्सेसरी को लगाने का था। दोनों घायलों का ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल सुभाष बस्ती निवासी शिवम ने बताया कि वह नगर परिषद स्थित कार श्रंगार की एक दुकान पर काम करता है। आज दोपहर के समय वह काम कर रहा था, उसी समय महेंद्र अपनी गाड़ी में सवार होकर आया तथा डंडे से उसके सर पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
वहीं दूसरी ओर घायल गुलाबी बाग निवासी महेंद्र ने बताया कि वह तीन दिन पहले भी आया कार में काम करवाने के लिए आया था। उस समय भी दुकान मालिक व शिवम ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने बताया कि दुकान मालिक कई दिनों से उसकी कार में काम नहीं कर रहा था, सोमवार को जब वह अपनी कार लेकर आया तो उस पर हमला कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे कर्ण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।