{"_id":"97eeaf6a2c1478c97c55a23d0193e575","slug":"shops-jewellers-gulelbajh-burglars-attempted-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलेलबाज चोरों ने किया ज्वैलर्स शॉप्स पर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलेलबाज चोरों ने किया ज्वैलर्स शॉप्स पर चोरी का प्रयास
रेवाड़ी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पहले से ही बेलगाम अपराधों से खौफजदा शहर के लिए गुलेलबाज गिरोह के रूप में एक नई मुसीबत सामने आती दिख रही है। सदर थाना क्षेत्र के गांव बीकानेर मेन बाजार स्थित एक ज्वैलर्स शॉप पर लगा एक सीसीटीवी गुलेल से तोड़ने के बाद शटर पर लगे ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। वहीं एक अन्य ज्वैलर्स शॉप पर भी हाथ साफ करने का प्रयास किया गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
----------
गुलेल से सीसीटीवी कैमरे तोड़, ताला तोड़ा
राजपुरा निवासी पवन कुमार की गांव बीकानेर स्थित ज्वैलर्स शॉप पर बुधवार देर रात करीब 12:31 बजे शॉल और कंबल ओढ़े दो युवक पहुंचे। एक ने अपने पास रखी गुलेल निकाली और शोरूम के एक ओर लगा सीसीटीवी कैमरा एक ही बार में तोड़ दिया। इसके बाद शटर पर लगाए ताले तोड़कर इंटरलॉक भी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। ऐसी ही कोशिश राम अवतार सोनी की दुकान देवआर्ट ज्वैलर्स पर भी की गई।
----------
एक बार बुलेरो पर बैठ निकले थे बदमाश
शोरूम के बाहर लगे एक सीसीटीवी फुटेज में आया है कि बदमाशों के आने के बाद एक लाल रंग की बुलेरो गाड़ी आई। कुछ आहट सुनकर बदमाश बुलेरो गाड़ी में सवार होकर ही निकल गए। बाद में दोबारा आकर वारदात की कोशिश की।
विज्ञापन
---------
आधे घंटे भौंकते रहे कुत्ते, नहीं किया किसी ने गौर
बदमाशों की संदिग्ध हरकतों पर किसी ने भले ही गौर नहीं किया लेकिन गली के कुत्ते करीब आधा घंटा भौंकते रहे। इस बात को सुबह मोहल्ले के कई लोगों ने बताया भी। गनीमत यह रही कि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं रहे। फिलहाल सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
---------
शिकायत के बाद केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों में आई फुटेज व अन्य साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। -जय सिंह, एसएचओ, सदर थाना