फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs Two and half lakh looted from scrap trader in Rewari

Rewari: पुलिस लाइन से चंद कदम की दूरी पर स्क्रैप व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे, चालक ने रची थी साजिश

Tue, 11 Oct 2022 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

दो घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों ने पहले से ही लूट योजना बना रखी थी। वे अमीर बनना चाहते थे। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Rs Two and half lakh looted from scrap trader in Rewari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, चाकू से घायल हुए स्क्रैप व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार की अल सुबह स्क्रैप व्यापारी से बाइक पर सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने कार्रवाई कर दो घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार लूट की साजिश व्यापारी के चालक ने रची थी। आरोपियों  की पहचान व्यापारी का चालक मोहल्ला खासापुरा निवासी गगन उर्फ टोनी और धक्का बस्ती का रहने वाले कुणाल व मोहित के रूप में हुई है।  

विज्ञापन

 

डीएसपी राजेश लौहान ने सदर थाने में पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर के मोहल्ला स्वामीवाड़ा के रहने वाले लक्ष्मीनारायण स्क्रैप का व्यापार करते हैं। मंगलवार की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे वह अपने चालक टोनी के साथ कार में सामान लाने के लिए दिल्ली सदर बाजार जा रहे थे। दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के निकट पहुंचे तो चालक ने बताया कि कार के इंजन में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चालक ने कार रोक दी और बोनट खोल कर चेक करने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे और टोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। युवकों ने टोनी का मोबाइल छीन लिया। साथ ही चाकू निकाल कर लक्ष्मीनारायण के दाएं हाथ पर वार कर घायल कर दिया था। युवकों ने लक्ष्मीनारायण की जेब से ढाई लाख रुपये व मोबाइल छीन कर भाग गए। 


यह भी पढ़ें : Jind: राकेश टिकैत से नाराज हुए जींद के किसान, खटकड़ टोल धरना कमेटी ने लिया बड़ा फैसला
 

डीएसपी राजेश लोहान ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही चालक गगन उर्फ टोनी पर शक था। चालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। व्यापारी लक्ष्मीनारायण हर माह सामान लाने के लिए दिल्ली जाते थे। मंगलवार को भी वह दिल्ली जाने वाले थे, जिसके बारे में चालक टोनी को भी पता था।

 

टोनी ने अपने साथी धक्का बस्ती के रहने वाले मोहित व कुणाल के साथ मिल कर लूट करने की साजिश रच डाली। साजिश के अनुसार चालक कार खराब होने का बहाना बना कर दिल्ली रोड पर रुक गया। इसी दौरान उसे दोनों साथी कुनाल व मोहित वहां पहुंचे और व्यापारी पर चाकू से हमला कर नकदी लूट कर फरार हो गए थे। टोनी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए ढ़ाई लाख रुपये बरामद कर लिए। 
 

अमीर बनने की चाहत में बन बैठे अपराधी
डीएसपी ने बताया कि ये तीनों आरोपी दोस्त हैं। आरोपी मोहित सेक्टर चार में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता है। कुणाल रेलवे में ठेकेदारी पर लगा हुआ है। वहीं मुख्यारोपी गगन उर्फ टोनी गाड़ी चलाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि तीनों ने पहले से ही लूट योजना बना रखी थी। वे अमीर बनना चाहते थे। इसलिए तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पकड़े गए और अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed