फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robbers rob car in third chance after two chance fail

दो नाकाम कोशिश के बाद लूटी बदमाशों ने तीसरी कार

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कार लूट की एक नहीं बल्कि दो वारदात में नाकामी हाथ लगने के बाद हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने तीसरी कोशिश में एक अन्य कार लूट ली। हालांकि पहली और दूसरी कार लूटने की कोशिश के बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर चौकस हुई पुलिस ने बदमाशों को नाकाबंदी कर बुड़ौली बस स्टैंड के पास से कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच और धरपकड़ के लिए चार टीमें भी बना दीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों तक भी कभी भी पहुंच सकते हैं। खास बात यह रही कि बदमाशों ने एक ही दिन में आधे घंटे के अंदर तीन बार कार लूटने की कोशिश की। जिसमें एक बार वे सफल भी हो गये थे।
विज्ञापन


केस नंबर 1 और 2
हथियार के बल पर प्रोफेसर की कार लूटने की कोशिश

पुलिस सबसे पहली सूचना कंट्रोल रूम पर मिली कि सहारनवास से कुछ दूर बाइक सवार तीन युवक रास्ते में आ रहे एक कार सवार के साथ लूट की कोशिश में लगे हैं। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस नाकाबंदी करते हुए बताई जगह जाने लगी। इसी दौरान कंट्रोल रूम के जरिये एक और कार लूट की कोशिश की सूचना आई। इस बार जगह सहारनवास थी और बाइक सवार हथियारबंद बदमाश भी तीन। बदमाशों ने अहीर कॉलेज के फिजिक्स के प्रोफेसर एके मराठा की कार को हथियार के बल पर लूटने की कोशिश की। कार में डॉ. वीके सिन्हा व डॉ. एचआर यादव भी थे जो डहीना कॉलेज से फ्लाइंग स्क्वाड की ड्यूटी कर लौट रहे थे। हालांकि चालक नवीन ने होशियारी दिखाते हुए कार दौड़ा दी और बाइक सवार हथियारबंद बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। प्रो.मराठा ने ही कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर 3
-देसी कट्टे के बल पर छीनी कार

महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र को दहेज में कार मिली थी। कार की लिखा-पढ़ी संबंधी किसी काम से वह शहर आया था। करीब शाम के छह बजे जाडरा के पास इन्हीं बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर सुरेंद्र की आल्टो कार को रुकवा लिया और देसी कट्टे के बल पर कार छीन ली। फरार होते हुए तीन आरोपी नांगलमूंदी बस स्टेंड से बुड़ौली की तरफ निकले गए। उधर एक और सूचना पर डहीना पुलिस ने वीटी के आधार पर बुड़ौली बस स्टेंड पर नाकाबंदी कर बदमाशों का पीछा किया। यहां पुलिस के हाथ कीचड़ में फंसी आल्टो कार लग गई। वहीं सूत्रों के अनुसार तीनों बदमाशों के भी हाथ लग गए हैं।


कार को लूटने की कोशिश और लूटने वाले बदमाशों तक पुलिस के हाथ जल्द ही पहुंच जाएंगेे। उनकी लोकेेशन मिल गई है। पुलिस की चार टीमें खोजबीन में लगी हैं। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
-बिरम सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed