फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Sanjeev used to provide holograms and labels for preparing fake liquor

Rewari: नकली शराब तैयार करने के लिए होलोग्राम व लेबल उपलब्ध करवाता था संजीव

Sat, 02 Mar 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 10:41 PM IST
सार

चार फरवरी की शाम पुलिस ने बंद स्कूल में अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा था। आरोपी को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Rewari: Sanjeev used to provide holograms and labels for preparing fake liquor
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने अवैध रुप से बेची जा रही नकली शराब तैयार करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला पूर्वी चम्पारण के गांव मठिया हाल न्यू मॉर्डन शहादरा दिल्ली निवासी संजीव कुमार उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में एक आरोपी से पता चला था कि नकली शराब तैयार करने के लिए होलोग्राम व लेबल संजीव कुमार उपलब्ध करवाता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोसली थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चार फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसली में बिजली पावर हाउस के पास एक बंद स्कूल में कुछ लोग अवैध शराब बनाने का काम करते हैं, जिस सूचना पर कोसली थाना पुलिस, आबकारी विभाग व अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक आई-20 गाड़ी की तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी के डैसबोर्ड से 1,54,650 रुपये व 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो पुलिस की ओर गाड़ी चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सोमबीर उर्फ कालिया निवासी गांव मुरलीपुर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आबकारी विभाग की निरीक्षक रक्षा व उनकी टीम ने शराब की बोतल पर लगे होलोग्राम को क्यूआर कोड से चेक किया तो बोतलों पर लगे होलोग्राम फर्जी पाए गए थे। बोतलों पर लगे हुए लेबल को चेक किया तो उनमें से किसी भी लेबल पर बैच नंबर अंकित नहीं था। पुलिस की ओर से पूछताछ में गाड़ी चालक सोमबीर उर्फ कालिया ने बताया कि वह अपने दो पार्टनरों के साथ मिलकर यही बंद स्कूल के कमरों में बने गोदाम में नकली शराब तैयार करते हैं। वह कम दाम की शराब को अधिक दाम वाली शराब की बोतल में डालकर सप्लाई करते है। इस समय वह गोदाम से तैयार अवैध शराब को लोड करके ठेके पर बेचने के लिए जा रहा था।


आरोपी पहले ही कर लिए थे गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि सोमबीर की निशानदेही पर पुराने स्कूल के दो कमरों में बने गोदाम से 3452 खाली बोतल, 1404 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 10,425 बोतल के ढक्कन, 2895 गत्ता पेटियां, 118728 लेबल, 115287 होलोग्राम, ढक्कन लगाने की दो मशीनें जब्त की गई। इसके साथ ही मौके से आई 20 गाड़ी व 154650 रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले में चार आरोपी सोमबीर उर्फ कालिया, गजेन्द्र, सुमन झा व हेम सिंह उर्फ बिक्कू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed