फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, japani company, twenty lakh, fraud

जापानी कंपनी में 20 लाख का गबन

Sun, 20 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, japani company, twenty lakh, fraud
- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल के सेक्टर-5 आईएमटी स्थित एक जापानी कंपनी में बतौर अकाउंट ऑफिसर काम करने वाले शख्स पर 20 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। कंपनी के चेक से की गई धोखाधड़ी के मामले में कसौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आईएमटी बावल स्थित जापानी कंपनी डीई डायमंड इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आशियाना आंगन भिवाड़ी निवासी सज्जन कुमार पहले अकाउंट ऑफिसर के तौर पर नौकरी करता था। पुलिस में दी शिकायत में कंपनी की अधिकारी अनुराधा ने बताया कि सज्जन कुमार कंपनी के जापानी अधिकारियों को विश्वास में लेकर किसी न किसी काम का बहाना बनाकर चेक पर हस्ताक्षर करा लेता था। बाद में वह एक अन्य शख्स से सांठगांठ कर माल खरीदी के फर्जी बिल लगा देता और लिए चेक को भुना लेता था। अपनी नौकरी में पिछले छह साल से वह इस तरह से गबन कर रहा था। कंपनी को कुछ शंका हुई तो जांच शुरू की गई। इसके बाद 20 लाख रुपये का गबन सामने आया। इसके आधार पर कसौला थाने में आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


कंपनी से कुछ समय पहले इस मामले की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।  - मदनलाल, जांचकर्ता, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed