फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, husband, against nature, sex assult, case

पति के खिलाफ कराया अप्राकृतिक यौन शोषण का केस

Thu, 24 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, husband, against nature, sex assult, case

विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण और धोखाधड़ी कर पारिवारिक वकील की मदद से तलाक लेने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


26 वर्षीय पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2012 को विकास नगर रेवाड़ी निवासी राहुल भारद्वाज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी, जिसके चलते उसने ससुराल छोड़ दिया था। एक साल मायके रहने के बाद पीड़िता अपनी सास के कहने से वापस ससुराल आ गई थी। उसके कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक चलता रहा। 24 सितंबर 2014 को उसे लड़का भी हुआ, लेकिन पति ने एक बार फिर हैवानियत शुरू कर दी, जिसके बाद उसे वापस ससुराल छोड़ना पड़ा। कई माह परेशान रहने के बाद उसकी मुलाकात ससुराल पक्ष के ही रिश्तेदार पेशे से वकील राजेश कौशिक से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि राजेश कौशिक ने उसे कोर्ट से खर्चा दिलाने के लिए एक प्लेन कागज पर साइन करा लिए। उसके बाद कोर्ट में खर्चा दिलाने की बजाए तलाक की अर्जी लगा दी। कोर्ट के जरिए उसका तलाक भी हो गया, लेकिन पीड़िता को पता नहीं चला। कुछ माह पूर्व जब उसे तलाक के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद उसे धमकी मिलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मामले की होगी जांच
मामला पुराना है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-एएसआई प्रियंका, जांचकर्ता, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed