फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, female, protest, relative, beat, tease

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला और परिजनों को पीटा

Wed, 16 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, female, protest, relative, beat, tease
क्राइम - फोटो : demo
कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में कुछ बदमाशों ने पहले तो विवाहिता से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पहले महिला और बीच-बचाव करने आए परिजनों को रॉड से पीटकर घायल कर दिया। तीनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गुड़ियानी निवासी एक 26 वर्षीय महिला कुछ दिनों पहले ही मायके आई थी। सोमवार रात वह खेतों में तारबंदी के लिए परिजनों के साथ आई थी। इसी दौरान पड़ोस के खेत मालिक अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो एक आरोपी ने महिला के सिर पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद जब चीखपुकार सुनकर महिला के वृद्ध माता-पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात ड्यूटी से लौटे पीड़ित महिला के भाई ने तीनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के प्रयास तक का है आरोप
मामले की जानकारी पर पहुंची कोसली पुलिस के अलावा महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान लिए हैं। पीड़िता के परिजनों ने दुराचार के प्रयास का आरोप भी लगाया है, लेकिन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे मामले की जानकारी मिली थी। बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed