{"_id":"669bbd432ca7178988055890","slug":"rewari-four-accused-arrested-in-the-case-of-cash-robbery-from-a-salesman-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सेल्समैन से नकदी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धारूहेड़ा व बावल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: सेल्समैन से नकदी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धारूहेड़ा व बावल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Sat, 20 Jul 2024 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:06 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में अपराध शाखा धारूहेड़ा व बावल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांव खंडोडा स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला शामली के गांव कैडी निवासी आकाश, गांव शेखपुर निवासी गौरव व गांव खंडोडा निवासी विपिन व हिमांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव सिरयाणी निवासी हीरालाल ने शिकायत में बताया था कि वह गांव खंडोडा स्थित पेट्रोल पंप का सेल्समैन है। 9 जुलाई की शाम एक स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए चार युवकों ने गाड़ी में दो हजार रुपये का तेल डलवाया और पिस्तौल के बल पर जेब 7 से 8 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन