{"_id":"64d768a6b5797630a902b043","slug":"rewari-dead-body-of-girl-handed-over-to-the-relatives-case-filed-against-the-accused-teacher-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 04:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 04:40 PM IST
सार
परिजनों ने प्रिंसिपल व एक अन्य अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुछ छात्राओं ने भी आरोपी शिक्षक पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के गांव माजरा श्योराज स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोपी शिक्षक पर उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में 200 से अधिक ग्रामीण मॉडल टाउन थाना में जुट गए। ग्रामीण आरोपीशिक्षक केखिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मृतक छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई होने तक शव लेने से इंकार कर दिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपीशिक्षक के सुनील कुमार केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को इतिहास का सब्जेक्ट नहीं बदलने का दबाव बना रहे शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान कक्षा 12वीं की छात्रा ने स्कूल के ही कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी।शिक्षकों द्वारा उपचार करने वाले चिकित्सकों को गुमराह करने से अस्पताल में बवाल काटशिक्षक की जमकर धुनाई कर दी थी।शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को कुछ छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए आरोप
स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोपी शिक्षक पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने मॉडन टाउन थाना में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।