फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari CIA action, Two accused of fake certificate making gang arrested, certificates seized

रेवाड़ी सीआईए की कार्रवाई: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के दो आरोपी काबू, सर्टिफिकेट जब्त

Fri, 15 Sep 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 11:42 AM IST
सार

रेवाड़ी के नारनौल रोड स्थित मोहल्ला कुतुबपुर में कूरियर सर्विस की आड़ मे फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। सीआईए ने टीम गठित कोरियार सर्विस कार्यालय में छापामारी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।

विज्ञापन
Rewari CIA action, Two accused of fake certificate making gang arrested, certificates seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी सीआईए रेवाड़ी की टीम कोरियर सर्विस की आड़ में फर्जी प्रमाण पत्र सहित अन्य डाक्यूमेंटस व एडमिट कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को काबू किया है। सीआईए ने 35 फर्जी मार्कशीट, 26 सर्टिफिकेट, 18 माइग्रेसन, 18 एडमिट कार्ड भी बरामद किए है। रामपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


हजारों रुपये लेकर जरूरत के अनुसार तैयार करते थे प्रमाण पत्र
जानकारी के अनुसार सीआईएकी टीम को सूचना मिली थी कि शहर के नारनौल रोड स्थित मोहल्ला कुतुबपुर में कूरियर सर्विस की आड़ मे फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। सीआईए ने टीम गठित कोरियार सर्विस कार्यालय में छापामारी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन


सीआईए रेवाड़ी की टीम ने छापामार कर आरोपियों को किया काबू
आरोपियों की पहचान महेन्द्रगढ़ जिले गांव गणियार निवासी सौरभ व रेवाड़ी के कुतुबपुर मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-31 निवासी पंकज के रूप में हुई। पुलिस तलाशी के दौरान बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन तमिलनाडु, स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलांगना, दी वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ रबिन्द्रा ओपन स्कूलिंग तथा जम्मू एंड कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं व 12वीं की 35 फर्जी मार्कशीट, 26 सर्टिफिकेट, 18 माइग्रेसन, 18 एडमिट कार्ड बरामद हुए है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी लैपटॉप और स्कैनर की मदद से फर्जी मार्कशीट तथा सर्टिफिकेट तैयार कर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लोगों की जरूरत के अनुसार 30 से 40 हजार रुपये में मार्कशीट और फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करते थे। रमपुराथाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed