फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   person arrested demand rupee from shopkeeper

दुकान संचालक से रंगदारी मांगने का आरोपी काबू

Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोसली बस स्टैंड पर स्थित दुकान संचालक से हाथापाई कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरोपी झज्जर जिला के गांव गिरधरपुर निवासी विजय उर्फ शूटर के रूप में हुई है। वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये जानकारी जांचकर्ता एएसआई अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बताया कि कोसली निवासी जगदेव सिंह की कोसली बस स्टैंड के नजदीक अमूल दूध व आइसक्रीम की दुकान की  है। जगदेव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो मई की शाम जगदेव अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान दोनों आरोपी दुकान पर आये और आइसक्रीम मांगने लगे।
विज्ञापन


जगदेव ने आइसक्रीम के पैसे मांगे तो आरोपियों ने जगदेव के साथ हाथापाई शुरू कर दी और जगदेव से ही पैसे मांगने लगे। शोर सुन कर आसपास के अन्य दुकानदार मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया लेकिन उक्त आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed