फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one died in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 03 Dec 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 03 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के निकट बुधवार को एक वाहन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे गंभीर हालात में बावल पीएचसी ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। कसौला थाना पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों  के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला बूंदी के गांव रूणिजा निवासी 45 वर्षीय रामदेव मजदूरी करने के लिए बनीपुर जा रहा था।

इस दौरान बनीपुर चौक के निकट सड़क पार करते समय तेज गति में आ रहे एक डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।  जांच अधिकारी एएसआई जयसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed