{"_id":"645c8fe55d644a20a40fac85","slug":"mustard-procurement-started-in-rewari-after-13-days-farmers-gathered-with-tractors-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 13 दिन बाद शुरू हुई सरसों की खरीद, ट्रैक्टरों के साथ उमड़ी किसानों की भीड़, शहर में जाम की स्थिति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: 13 दिन बाद शुरू हुई सरसों की खरीद, ट्रैक्टरों के साथ उमड़ी किसानों की भीड़, शहर में जाम की स्थिति
Thu, 11 May 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 12:19 PM IST
सार
रेवाड़ी की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से सरकुलर रोड भी जाम हो गई। शहर के सरकुलर रोड पर लगे भीषण जाम में वाहन घंटों तक फंसे रहे। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों की भीड़ की संभावना होने के बावजूद पुलिस विभाग से जाम की स्थित नहीं बनने के लिए कोई तालमेल नहीं किया गया।
विज्ञापन
पुलिस और किसानों में नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा जताया रहा था। करीब 13 दिन बाद सरकार की ओर से दो दिन के लिए सरसों की सरकारी खरीद की अनुमति दिए जाने के बाद सैकड़ों की संख्या में किसान देर रात ही सरसों की ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंच गए। सुबह होते-होते बावल रोड़ व नाईवाली चौक तक ट्रैक्टर-ट्रालियों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग जाने से शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सरकुलर रोड जाम हो गया। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
खरीद के लिए तैयारियां नहीं की गई
दो दिन सरसों की सरकारी खरीद की अनुमति के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों का बड़ी संख्या में मंडी में पहुंचने की संभावना थी, लेकिन उसके अनुसार खरीद के लिए तैयारियां नहीं की गई। किसान बुधवार रात से ही अपनी फसल लेकर पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन मंडी में जाने के लिए टोकन काटने का सिलसिला साढ़े आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
धीमी रफ्तार के कारण लंबी कतारें लगी
टोकन काटने के लिए दो गेट पर दो-दो कर्मचारियों की ड़्यूटी लगाई गई है। टोकन काटने में अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता था। टोकन कटने के बाद ही ट्रैक्टरों काे मंडी में जाने दिया जा रहा है। टोकन देने की धीमी रफ्तार के कारण लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
पुलिस व किसानों की आपस में नोकझोंक
शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से सरकुलर रोड भी जाम हो गई। शहर के सरकुलर रोड पर लगे भीषण जाम में वाहन घंटों तक फंसे रहे। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों की भीड़ की संभावना होने के बावजूद पुलिस विभाग से जाम की स्थित नहीं बनने के लिए कोई तालमेल नहीं किया गया। कई स्थानों पर पुलिस व किसानों की आपस में नोकझोंक भी हुई।