{"_id":"4766add1c3cea3109b88e0b91e8a50d1","slug":"molest-woman-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ , गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ , गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 3 अगस्त को एक आरोपी पर छेड़छाड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
खोल थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव सीहा निवासी रामानंद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है कि वह 3 अगस्त को घर से बाहर गोबर डालने गई थी। घर की ओर आते समय शराब के नशे में धुत आरोपी रामानंद ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील इशारे करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर परिजनों को आते देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।