{"_id":"88370ba43795f2c160c3c7adb5b472c1","slug":"marriage-held-in-fear-family-in-thanan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में हुई शादी, थाने में रहा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत में हुई शादी, थाने में रहा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शुक्रपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट और कथित रूप से फायरिंग की घटना के बीच उत्पात के बाद परिवार में शादी की खुशियां दहशत में बदल गईं।
शादी के घर में मंगल गीतों की जगह मंगलवार सुबह परिजन थाने के बाहर खड़े मुकदमा दर्ज कराने का इंतजार कर रहे थे। परिजनों के अनुसार आलू गैंग से जुड़े बाइक सवार युवकों के उत्पात और मारपीट के दौरान कई महिलाएं यहां तक कि वृद्ध औरतें भी चोटिल हुईं।
यही नहीं दूल्हे की ताई समेत दो ने बदमाशों के उत्पात के बीच पहने हुए सोने के आभूषण भी गायब होने की बात कही है। सोमवार रात की घटना के बाद दूल्हे की मां, दूल्हा और कई बाराती सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के इंतजार में ही खड़े रहे। वहीं पुलिस ने मौके पर कथित रूप से बदमाशों द्वारा फायरिंग में उपयोग किया कट्टा बरामद कर लिया है।
मारपीट के दौरान सोने के कुछ गहने गायब करने का आरोप
दूल्हे डब्बू की ताई ओमवती शुक्रवार रात हुई मारपीट में लगी चोट दिखाते हुए कहती हैं कि बाइक सवार बदमाश नशे में धुत थे और उन्होंने उसे भी पीटा। इसके अलावा मारपीट के दौरान उसकी कानों की झुमकियां भी किसी ने छीन लीं। वहीं भतीजे की शादी में शरीक होने दिल्ली के सदर बाजार से आईं सुदेश सैनी का कहना था कि हंगामे और फायरिंग के बीच उसके गले की चेन और एक झुमका कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन
----------
जबरन निजी अस्पताल में भर्ती हैं आरोपी
वहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को मारपीट में घायल दोनों बदमाशों कर्मबीर और सन्नी की चोटें इतनी नहीं हैं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा जाए। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के साथी जबरन उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखने का दबाव अस्पताल स्टाफ पर बना रहे हैं। हालांकि पुलिस ने किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए अस्पताल के पास पुलिस बल तैनात कर रखा था।
-----------
मामले में एक तरफ बाइक सवार बदमाशों के जबरन बारात में शामिल महिला से अभद्रता करने और फायरिंग की शिकायत आई है। वहीं बाइक सवार पक्ष ने बारात में शामिल युवकों पर जबरन उलझने का आरोप लगाया है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-बलवान सिंह राणा, एसपी, जिला रेवाड़ी