{"_id":"62cd2783cb2197070d15cfab","slug":"lady-doctor-cheated-of-one-lakh-rupees-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: महिला डॉक्टर से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोरियर कंपनी का कर्मचारी बन शातिर ने खाते से उड़ाए पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: महिला डॉक्टर से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोरियर कंपनी का कर्मचारी बन शातिर ने खाते से उड़ाए पैसे
Tue, 12 Jul 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:19 PM IST
सार
डॉ. अरुणा के पास सुबह मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। साथ ही जानकारी दी कि उनका जो कोरियर आने वाला था, वह डी-एक्टिवेट हो गया है। उसे दोबारा से चालू करने के लिए पांच रुपये चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
fraud new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी शहर में एक महिला डॉक्टर के साथ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। डॉक्टर को शातिर ने कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक लिंक भेजा और फिर खाते से नकदी साफ कर दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-4 में रहने वाले डॉ. रवि बड़गुजर की पत्नी डॉ. अरुणा के पास सुबह मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। साथ ही जानकारी दी कि उनका जो कोरियर आने वाला था, वह डी-एक्टिवेट हो गया है। उसे दोबारा से चालू करने के लिए पांच रुपये चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
डॉक्टर के नंबर पर पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा गया। इसमें बैंक का नाम, नंबर और यूपीआई डाला गया, लेकिन किसी वजह से सफल नहीं हुआ तो शातिर ठग ने दूसरे नंबर पर मैसेज भेजने को कहा। जैसे ही डॉक्टर ने उस मैसेज को शातिर को भेजा तो उनके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। कुछ मिनट के अंदर ही 3 बार खाते से नकदी ट्रांसफर हो गई। पहली बार में 65999, दूसरी बार में 29999 और तीसरी बार में 3999 रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
एक लाख रुपये खाते से निकलने पर महिला डॉक्टर ने तुरंत बैंक से संपर्क करके अपने खाते को ब्लॉक कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जिन खातों में नकदी ट्रांसफर हुई, उनकी जांच कर रही है।