फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: young man ran to save his life, died after being hit by a train

Haryana: लाठी-डंडो से पीट रहे थे आरोपी तो जान बचाने के लिए भागा युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Wed, 18 Sep 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 11:41 PM IST
सार

जीआरपी ने पिता के बयान पर पिता-पुत्र समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था।

विज्ञापन
Haryana: young man ran to save his life, died after being hit by a train
मृतक नवीन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव लुहाना निवासी एक युवक की 15 जुलाई की दोपहर में सीहा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन


वहीं अब डीएसपी की जांच में मामले से पर्दा अब उठा है। पुलिस के मुताबिक जब नवीन भाग रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। उस दौरान आरोपी जान से मारने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाप-बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में लुहाना गांव के लोग पीड़ित पिता सुखबीर के साथ एसपी गौरव राजपुरोहित से भी मिले थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसपी से मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने बताया था कि यह मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का है। इसलिए जीआरपी ही इस मामले में कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जीआरपी फरीदाबाद के डीएसपी ने की थी। डीएसपी की जांच के बाद जीआरपी ने सुखबीर के बयान पर सीहा के पिता-पुत्र सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज केस किया है। जीआरपी अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन की उम्र करीब 21 साल थी। पिता सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। सुखबीर के मुताबिक बेटा आईटीआई कर धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। उसके स्कूल के दोस्त रमेश की शादी थी। वह 14 जुलाई को बरात में गया था। उस दौरान नवीन की सीहा के कुछ लड़कों के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर दिया था। 15 जुलाई को नवीन और रमेश साथ में सीहा बस स्टैंड स्थित पार्किंग में गए थे। वहां पर 3-4 लड़के पहले से ही बैठे थे।


पार्किंग में दोपहर एक बजे के करीब 7-8 लड़के लाठी-डंडे लेकर आए और नवीन की पिटाई की। इस पर जान बचाने के लिए नवीन वहां से भागने लगा। एक लड़के ने पीछे से उसके सिर पर लाठी मारी। नवीन रेलवे ट्रैक की तरफ भागने लगा। इसी बीच बीकानेर एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर लगते ही नवीन साइड में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। नवीन का पीछा कर रहे सभी युवक वहां से भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed