फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five women were freed by raiding hotel in Rewari

रेवाड़ी के होटल में रेड: छापेमारी में पांच युवतियों को कराया मुक्त, जबरन देह व्यापार कराने का आरोप

Tue, 07 Mar 2023 12:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Mar 2023 12:51 PM IST
सार

रेवाड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि कानोड गेट स्थित एक होटल में युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद देर पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 युवतियां मिली।

विज्ञापन
Five women were freed by raiding hotel in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के शहर थाना पुलिस ने कानोड गेट स्थित एक होटल में छापामारी कर 5 युवतियों को आजाद कराया है। होटल में इन युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल से आजाद कराई गई लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत
जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कानोड गेट स्थित एक होटल में युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद देर पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 युवतियां मिली। दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। आरोपी मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाए रेवाड़ी स्थित होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों युवती होटल में ही रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देह व्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इनकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों युवतियों के लिए मुकेश को रुपए भी दिए है। युवती ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।


पुलिस ने होटल से 5 युवतियों को आजाद कराया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर होटल मालिक नवीन व एक अन्य व्यक्ति बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी युवतियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed