फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fight with two group, eight injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Sun, 15 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 15 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
बावल थाना क्षेत्र के गांव गुर्जर माजरी में शनिवार को पुरानी रंजशि चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव गुर्जर माजरी निवासी धर्मराज व इसी गांव के प्रकाश के परिवार में काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर दोनों परिवार के लोगों का बस स्टैंड के पास आमना-सामना हो गया।


किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में धर्मराज के परिवार के धर्मबीर, जसवंत व रामफल घायल हो गए। वहीं प्रकाश के अलावा उसका भाई बिजेंद्र, विजय, हरकेश भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed