{"_id":"628bbb31f8dbe516c8178ae6","slug":"father-raped-his-six-year-old-daughter-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: बाप ने छह साल की बेटी से किया दुष्कर्म, राहगीर ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: बाप ने छह साल की बेटी से किया दुष्कर्म, राहगीर ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पकड़ा
Mon, 23 May 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 10:19 PM IST
सार
सोमवार की सुबह हैवान पिता अपनी 6 साल की बेटी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बंद एक मिल में लेकर पहुंचा। जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र में एक हैवान बाप ने अपनी ही छह साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। पिता बच्ची को बंद एक फैक्टरी के पास लेकर पहुंचा था। तभी उसके रोने की आवाज सुनकर एक शख्स आ पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है, मध्यप्रदेश का रहने वाला एक परिवार कई सालों से जिले में किराये पर रहता है। परिवार के सदस्य फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार की सुबह हैवान पिता अपनी 6 साल की बेटी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बंद एक मिल में लेकर पहुंचा। पिता उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो पास से ही गुजर रहा विनोद नाम का शख्स मौके पर पहुंच गया। उस वक्त आरोपी दरिंदा बच्ची के साथ घिनौनी वारदात कर रहा था। विनोद ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर धारूहेड़ा पुलिस को सूचित किया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को इलाज के लिए रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन