फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Embezzlement of 22 crores received from Center for farmers in Haryana

Haryana: किसानों के लिए केंद्र से मिले 22 करोड़ का गबन, चार साल में आई रकम की कर्मियों के साथ मिल की बंदरबांट

Wed, 17 May 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 01:43 AM IST
सार

सहायक रजिस्ट्रार गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। चार साल में आई रकम की कर्मचारियों के साथ मिलकर बंदरबांट का आरोप है। 2018 से 2022 तक केंद्र सरकार से आई सहायता राशि का घालमेल किया गया है। अनु कौशिक अंबाला में सहायक रजिस्ट्रार और रेवाड़ी की महाप्रबंधक थीं।

विज्ञापन
Embezzlement of 22 crores received from Center for farmers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर rupees - फोटो : istock

विस्तार

सहकारिता विभाग से संबंधित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आइसीडीपी) विंग में केंद्र सरकार से मिली 22 करोड़ रुपये सहायता राशि की अधिकारियों व कर्मचारियों ने बंदरबांट कर  ली। कई महीनों की जांच के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आइसीडीपी विंग की सहायक रजिस्ट्रार एवं महाप्रबंधक अनु कौशिक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उनके बैंक खाते से 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। फिलहाल एसीबी की टीम अनु कौशिक से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आइसीडीपी) विंग सहकारिता के क्षेत्र से जुड़ा है। इस विंग के द्वारा चयनित जिलों में कृषि, कृषि आधारित उद्योगों, कुटीर व घरेलू उद्योगों और मत्स्य, डेयरी व पशुधन, कृषि-संबंधित क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन


मुख्य तौर पर यह विंग केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता राशि से किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित करता है। पैक्स सोसाइटियों में गोदाम बनाना भी इसी विंग का काम है। वर्ष 2018 से 2022 तक आइसीडीपी विंग के पास केंद्र सरकार से रेवाड़ी जिले के लिए 22 करोड़ रुपये सहायता राशि आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अनु कौशिक अंबाला में सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार पद पर तैनात थीं। उनके पास रेवाड़ी जिले के आइसीडीपी विंग के महाप्रबंधक का भी चार्ज था। चार साल में इस सहायता राशि का कहीं इस्तेमाल नहीं किया गया। अनु और स्टाफ के कई अन्य सदस्यों ने सरकारी राशि का गबन कर लिया। 

एक नेता के सीए के बेटे का नाम भी आया
आइसीडीपी विंग में पैसा सिर्फ रजिस्ट्रार तक ही नहीं रहा, विंग के अन्य कर्मचारियों तक भी पहुंचने की आशंका है। अनु कौशिक के जेल जाने के बाद अब अन्य कर्मचारियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो सकती है। एक राजनेता के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के बेटे का नाम भी इस पूरे गोलमाल में सामने आ रहा है। 


सहकारिता मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश
रेवाड़ी सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल का गृह जिला है। करीब आठ-दस माह पहले रेवाड़ी के राव इंद्रजीत मंच के प्रवीण बॉबी ने अनु कौशिक और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद सहकारिता मंत्री ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed