{"_id":"6440fac32b80964fb30aefb1","slug":"case-registered-against-three-including-cousin-in-case-of-dead-body-of-youth-found-three-months-back-in-rewari-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: तीन माह पूर्व मिला था युवक का शव, चचेरे भाई समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, इस तरह हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: तीन माह पूर्व मिला था युवक का शव, चचेरे भाई समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, इस तरह हुआ खुलासा
Thu, 20 Apr 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:11 PM IST
सार
भिवानी के लोहड़ बाजार निवासी संजय का बेटा 19 वर्षीय राजप्रताप रेवाड़ी की ठठेरों वाली गली निवासी कपिल के साथ पेंटर का कार्य करता था। वह कपिल के पास ही रहता था। संजय की बेटी दिव्या ने 23 जनवरी को अपने भाई के पास फोन किया तो फोन राजप्रताप की जगह कपिल ने उठाया था।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के राजकीय रेलवे पुलिस ने लगभग तीन माह पूर्व रेलवे यार्ड के पास मिले युवक के शव के मामले में मृतक के चचेरे भाई व मौसी समेत तीन लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने मोबाइल फोन की चैट के आधार पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने मोबाइल फोन कब्जे में लेने के बाद चैट रिकवर कराने के लिए इसे गुरूग्राम डिटैक ब्रांच को भेज दिया है। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
पिता ने मोबाइल फोन की चैट देखने के बाद लगाया सुसाइड को मजबूर करने का आरोप
भिवानी के लोहड़ बाजार निवासी संजय का बेटा 19 वर्षीय राजप्रताप रेवाड़ी की ठठेरों वाली गली निवासी कपिल के साथ पेंटर का कार्य करता था। वह कपिल के पास ही रहता था। संजय की बेटी दिव्या ने 23 जनवरी को अपने भाई के पास फोन किया तो फोन राजप्रताप की जगह कपिल ने उठाया था। उसने बताया कि कपिल कहीं बाहर गया हुआ है। वापस आने पर वह बात करा देगा।
विज्ञापन
दिव्या ने अगले दिन भी फोन किया तो फिर कपिल ने ही फोन उठाया। बार-बार पूछे जाने के बावजूद कपिल ने राजप्रताप के बारे में कुछ नहीं बताया। इधर, जीआरपी ने यार्ड के पास एक शव बरामद करने के बाद उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए। शव की शिनाख्त राजप्रताप के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
मोबाइल मिला था कपिल के पास
संजय ने जीआरपी को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे का मोबाइल फोन कपिल के पास था। मोबाइल फोन से कपिल ने 22 जनवरी को ही व्हाट्स एप चैट के माध्यम से किसी को उसके दुनिया में नहीं होने का मैसेज भेजा था। कई और चेट भी मोबाइल में मौजूद थी, परंतु उन्हें कपिल ने डिलीट कर दिया। संजय ने बताया कि कपिल ने यह स्वीकार किया था कि राजप्रताप के 12 लाख रुपए उसके पास रखे हैं। अगर वह केस नहीं करे तो वह पैसे देने के लिए तैयार है।
संजय ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। इसमें कपिल के साथ-साथ राजप्रताप के ताऊ के लड़के अमन और मौसी अहमदाबाद निवासी टीना का हाथ रहा है। जीआरपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।