फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   case register on husband & other

पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने अपने ससुर पर बंदूक दिखाकर छेड़छाड़, गलत हरकत करने और पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने के भी आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर महिला के पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड की एक कॉलोनी वासी महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले राजीव कॉलोनी वासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। आठ मई को उसके ससुर ने बंदूक दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने भी जबरन अप्राकृतिक यौन शोषण किया। ससुराल वाले आठ साल से उसे दहेज के लिए तंग कर रहे हैं। आठ मई को उससे बुरी तरह मारपीट की गई। मामले में महिला थाना की एएसआई सुमन ने बताया कि महिला के पति संदीप, ससुर नारायण, सास शारदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुर नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दहेज प्रताड़ना पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
भिवानी। मानान पाना की महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ग्वालियर के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महिला कविता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में एमपी के ग्वालियर वासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए तंग कर रहे थे। अनेक बार मारपीट की गई। अब मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। मामले में दिनोद गेट चौकी के एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति जितेंद्र, ससुर संजय और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed