{"_id":"640ac9046e68847f7b06ad93","slug":"armed-miscreants-who-came-in-car-looted-10-lakh-rupess-from-liquor-contractor-in-rewari-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: कार में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाश, शराब ठेकेदार से लूटे 10 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: कार में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाश, शराब ठेकेदार से लूटे 10 लाख रुपये
Fri, 10 Mar 2023 11:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:37 AM IST
सार
रेवाड़ी में शराब के ठेकेदार से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। रात को दोनों दुकानों से कलेक्शन करने के बाद ठेकेदार वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कार में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे तथा ठेकेदार की कार को रूकवा लिया।
विज्ञापन
Loot demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव बालधन कलां में रात करीब 11 बजे कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर शराब के ठेकेदार से करीब 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर दी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
शराब ठेकों से कलेक्शन करने के बाद वापस घर लौट रहा था पीड़ित
जानकारी के अनुसार टूमना निवासी शराब ठेकेदार के पास दो शराब की दुकानें है। रात को दोनों दुकानों से कलेक्शन करने के बाद ठेकेदार वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कार में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे तथा ठेकेदार की कार को रूकवा लिया। आरोपियों ने ठेकेदार को कार से बाहर निकालकर उस पर पिस्तौल तान दी और कार में रखी करीब 10 लाचा रुपये की नकदी छीन ली।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार होग ए। घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इसी शराब ठेकेदारों की आपसी लेनदेन से जोड़ कर भी देख रही है।
विज्ञापन