{"_id":"574b39004f1c1b7a28109133","slug":"allegation-of-fraud-in-epf-or-esi-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफ एवं ईएसआई की राशि में गबन का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईपीएफ एवं ईएसआई की राशि में गबन का आरोप
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद कर्मचारी संघ ने ईपीएफ एवं ईएसआई की राशी में गबन की जांच विजिलेंस से कराने की मांग की है। इस संबंध में कर्मचारी संघ के उपप्रधान सतीश बागड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनुबंध पर लगे सफाई कर्मचारियों से कोरे कागज पर रसीदी टिकट लगवाकर आठ हजार रुपये दिए गए,जबकि प्रत्येक कर्मचारी का ईपीएफ एवं ईएसआई 40-45 हजार रुपये बनता है।
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर 2015 को नगर परिषद रेवाड़ी में अनुबंध आधार पर लगे 217 सफाई कर्मचारियों ने 2006-2014 तक के ईपीएफ एवं ईएसआई में धांधली की जांच कराने की शिकायत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से की थी। हरियाणा सरकार ने आयोग के निर्देश के बाद नप में जांच के आदेश दिए थे।
आयोग को शिकायत शर्मा लेबर कॉन्ट्रेक्टर दिनेश के खिलाफ दी गई थी। आरोप है कि 27 मई से लेकर 29 मई तक कर्मचारियों को से कोरे कागज पर साइन कराकर आठ हजार रुपये थमा दिए गए। उन्होंने कहा कि इसके चलते कर्मचारियों में गहरा रोष है। इस अवसर पर जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल, महेंद्र कुमार चांवरिया ने कहा कि यदि जल्द ही गबन की विजिलेंस जांच नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबृूर हो जाएंगे। इस अवसर पर ताराचंद, त्रिलोक बागड़ी, घनश्याम, अजीत एवं सोमवीर उपस्थित थे।