{"_id":"59fb54da4f1c1b78548ba8a2","slug":"91509643482-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर टीचर को किया अगवा, दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गढ़ी-बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी में रहने वाली 24 वर्षीय महिला कंप्यूूटर टीचर ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और किसी को बताने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। पुलिस ने युवक सहित उसके परिवार एवं अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर के निजी संस्थान में कंप्यूटर टीचर है। उसके पास एक लड़की ट्यूशन पढ़ने आती थी। एक दिन उसका भाई पवन उससे मिला। महिला का आरोप है कि पवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। बाद में पवन ने शादी से इनकार कर दिया। पवन के साथ उसके परिवार ने उसे एवं उसके माता-पिता पर समझौते का दबाव बनाया। समझौता नहीं करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही एसआई रेशम ने बताया कि पवन व उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
----------------