फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सड़क हादसे में

सड़क हादसे में

Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में
ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को कुचला, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बाइक पर गोकलगढ़ जा रहे दो युवकों को मंगलवार रात करीब दस बजे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक के नीचे कुलचने से एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात के समय गांव राजगढ़ निवासी हरकिशन एवं गांव का एक युवक अजीत गोकलगढ़ जा रहे थे। झज्जर चौक से फ्लाईओवर से गोकलगढ़ की तरफ उतरते समय सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने हरकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजीत को रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed