फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रैक्टर व कार की टक्कर महिला की मौत चार अन्य घायल

ट्रैक्टर व कार की टक्कर महिला की मौत चार अन्य घायल

Fri, 22 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर व कार की टक्कर महिला की मौत चार अन्य घायल
ट्रैक्टर और कार की टक्कर, महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के नारनौल रोड पर हरीनगर के निकट वीरवार दोपहर को कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वीरवार दोपहर को दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी एक परिवार कार में सवार होकर नारनौल से दिल्ली जा रहा था। जब उनकी का हरीनगर के समीप पहुंची तो अचानक चालक का कार से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर को तोड़ती हुई रेवाड़ी से नारनौल जा रही लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में कार एवं ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए जिसके कारण कार व ट्रैक्टर में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी 50 वर्षीय सुशीला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दीनदयाल, सोनिया, आदित्य, पारस, रजनी व नारनौल निवासी सीमा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच अधिकारी एचसी विक्रम सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed