फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साधु ने पहले मांगी लिफ्ट, कार सवार दंपति को बेसुध कर 70 हजार और गहने उड़ाए

साधु ने पहले मांगी लिफ्ट, कार सवार दंपति को बेसुध कर 70 हजार और गहने उड़ाए

Sun, 17 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
साधु ने पहले मांगी लिफ्ट, कार सवार दंपति को बेसुध कर 70 हजार और गहने उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर कार सवार एक दंपति को साधु को लिफ्ट देना उस समय महंगा पड़ गया जब साधु ने उन्हें बेसुध करते हुए 70 हजार रुपये और गहने चोरी करके रफू-चक्कर हो गया। जानकारी मुताबिक रोलियावास बस स्टैंड के पास एक कथित साधु कार में लिफ्ट लेकर बैठक गया उसके बाद रास्ते में नकदी तथा जेवर चोरी कर लिए। कनीना कस्बे के गांव करीरा निवासी मनोज ने रामपुरा थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती है। सुबह वह रुपये लेकर गया, लेकिन रुपयों की जरूरत नहीं होने पर वह पत्नी के साथ कार में घर के लिए वापस निकल पड़ा। इस दौरान रास्ते में एक बस स्टैंड पर साधु जैसे दिखने वाले व्यक्ति ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवा लिया। कार में बैठने के बाद थोड़ी देर बाद वे तो बेसुध हो गए, लेकिन उक्त साधु कार में रखे 70 हजार रुपये तथा पत्नी के कानों से कुंडल और सोने की जंजीर उतारकर ले गया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बार होश आने पर उन्हें घटना का पता लगा। इसके बाद राहगीरों की मदद से उस कथित साधु की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed