फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मां के मामा ने की थी भानजे की हत्या

मां के मामा ने की थी भानजे की हत्या

Fri, 01 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मां के मामा ने की थी भानजे की हत्या
रेलवे पुलिस ने दर्ज किया मामा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर बुडोली गांव के समीप एक सप्ताह पूर्व खातौद निवासी प्रवीण कुमार का शव मिलने के मामले में जीआरपी ने मृतक के मामा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मृतक प्रवीण की मां सुनीता के मामा का बेटा है। इस मामले में मृतक की मां ने बुधवार को राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत देकर अपने मामा के बेटे गांव मोतला खुर्द निवासी पुष्पेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया था। प्रवीण का 25 मई की सुबह बुडौली गांव के समीप महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर मिला था। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके मामा अपने एक अन्य साथी के साथ प्रवीण के घर गया। जब परिजनों ने उस पर प्रवीण की मौत की वजह जाननी चाही तो उसने धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मृतक की मां सुनीता देवी ने जीआरपी थाने में अपने मामा के बेटे पर रुपये नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे प्रवीण को होमगार्ड की नौकरी लगवाने के लिए पुष्पेंद्र ने 1 लाख 60 हजार एवं दसवी की मार्कशीट बनवाने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी प्रवीण की होमगार्ड की नौकरी नहीं लगी। प्रवीण पुष्पेंद्र पर बार-बार रुपये वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed