फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर से मारपीट का मामला दर्ज

सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर से मारपीट का मामला दर्ज

Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर से मारपीट का मामला दर्ज
सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर के साथ मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा में दो दिन पहले नगर पालिका के सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर डाली। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अब मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धारूहेड़ा के ही वार्ड नंबर-4 निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफाई ठेकेदार के पास बतौर सुपरवाइजर कार्य करता है। दो दिन पहले उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया, जिसमें फोन करने वाले किसी संदीप नाम के व्यक्ति का हवाला देकर काम पर रखने का अनुरोध किया गया। उससे बाद में आने को कहा तो उसने कहा कि वह दूर से आया है इसलिए बेस्टेक सिटी के पास स्थित जैन मंदिर के पास एक बार आ जाओ। इसके बाद जब वह अपने साथी के साथ वहां पहुंचा तो उन्होंने मेरे बारे में पूछा। इसके बाद हमला कर दिया। इसके पश्चात अन्य लोग भी आ गए। पुलिस ने डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed