फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मनेठी एम्स

मनेठी एम्स

Tue, 05 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मनेठी एम्स
मनेठी एम्स : जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्र से संयुक्त सचिव और एम्स के मेडिकल अधीक्षक, आज समाप्त होगा धरना
विज्ञापन

-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत आज मनेठी में धरना स्थल पर करेंगे जनसभा को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंड। मनेठी एम्स निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 एकड़ जमीन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव व एम्स के मेडिकल अधीक्षक की टीम ने दौरा किया। अधिकारियों ने जमीन के सेंपल लेने के साथ ही ग्रामीणों से भी बातचीत कर भौगोलिक स्थित के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं सुबह के समय डीसी अशोक शर्मा अधिकारियों के साथ मनेठी एम्स की जमीन को देखने पहुंचे। उधर, एम्स संघर्ष समिति के आह्वान पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 126वें दनि भी जारी रहा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जनसभा को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई है। जनसभा से पूर्व सुबह हवन यज्ञ के साथ ही धरना खत्म करा दिया जाएगा।
वहीं, पिछले चार दिनों से लगातार विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मनेठी जमीन का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा व नई दिल्ली एम्स के मेडिकल अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा टीम के साथ पहुंचे। करीब 2 घंटे तक अधिकारियों ने पूरी जमीन का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बताकर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उधर, संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन


मंत्री इंद्रजीत प्रधानमंत्री से करवा सकते हैं शिलान्यास
मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मनेठी धरना स्थल पर ही रैली को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व हवन यज्ञ के साथ ही केंद्री य धरना ग्रामीणों का धरना समाप्त कर दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा मनेठी में की जा रही भागदौड़ के पीछे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द एम्स का शिलान्यास हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 12 फरवरी को प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। संभावना है कि उसी दिन मनेठी एम्स की आधारशिला रखी जा सकती है। एम्स को लेकर पिछले कुछ माह से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी सक्रियता बढ़ाई है। इसके अलावा उनके विरोधी लगातार निशाना साध रहे थे। अब एम्स की घोषणा अंतरिम बजट में होने के बाद राव इंद्रजीत सिंह को राजनीतिक खुराक मिल गई है और मंगलवार को मनेठी में रैली की घोषणा भी की जा चुकी है। इस रैली के जरिये केंद्रीय मंत्री भी विरोधियों पर तरकश के तीर चला सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed