{"_id":"5c3cefbcbdec2273816651a3","slug":"31547497404-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठी महिला ने उड़ाई पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में बैठी महिला ने उड़ाई पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में सवार महिला का उड़ाया पर्स, पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन से नाईवाली चौक के लिए ऑटो में सवार हुई एक महिला का दूसरी महिला ने पर्स उड़ा लिया। जैसे ही महिला नाईवाली चौक पर उतरकर जाने लगी तो पीड़ित महिला को इसका आभास हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आरोपी महिला को वहीं दबोच लिया। इस दौरान उस महिला से पर्स भी बरामद हो गया। इसके बाद जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय महिला को टरका दिया, जिसके बाद पर्स उड़ाने वाली महिला भी गायब हो गई। इसके बाद पीड़ित महिला को मायूस होकर लौट जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नारनौल निवासी एक महिला अपनेे पति के साथ सोमवार शाम को ऑटो में सवार होकर नाईवाली चौक की ओर आ रही थी। इसी दौरान साथ बैठी एक अन्य महिला यात्री ने उसका पर्स चोरी कर लिया। नाईवाली चौक पर जैसे ही महिला उतरी तो उसका पर्स गायब मिला, जिसके बाद वह महिला भी ऑटो से उतरकर भागने लगी। लोगों की मदद से उस महिला को पकड़कर पुलिस चौकी तक लाया गया। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको भाड़ावास गेट चौकी में भेज दिया गया। भाड़ावास गेट चौकी में महिला की शिकायत दर्ज करने की बजाय पुलिस ने ही उसको टरका दिया। इस दौरान पर्स उड़ाने वाली महिला भी मौका पाकर वहां से खिसक गई। हालांकि महिला का पर्स बरामद हो गया था। आरोपी महिला के खिसकने के बाद पीड़ित महिला भी चली गई।
---
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि इस तरह का कोई मामला है तो आवश्यक रूप से उसकी जांच कराई जाएगी।
- जगदीप सिंह, एसएचओ शहर थाना