{"_id":"5b1836784f1c1bf66e8b6b5d","slug":"31528313464-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर निकालने 34 हजार रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर निकालने 34 हजार रूपये
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 34 हजार रुपये का चूना
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आसलवास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव आसलवास निवासी सुखराम ने बताया कि 31 मई को उसने करनावास स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ से कुछ पैसे निकाले थे। इसी दौरान बूथ के अंदर मौजूद एक युवक ने सहायता की बात कही तथा उससे पिन कोड नंबर पूछकर पैसे निकालकर दे दिया। इसी दौरान शातिर ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। शातिरों ने इस प्रकार कार्ड बदलकर उसके खाते से 34 हजार 700 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज के आने बाद उसे पैसे निकालने जानकारी मिली। इसके बाद उसने संबंधित बैंक को सूचना देकर खाता बंद कराया। मॉडल टाउन थाना पुलिस पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।