फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गोवंश लेकर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग और पथराव

गोवंश लेकर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग और पथराव

Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोवंश लेकर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग और पथराव
रेवाड़ी। गो-तस्कर एक बार फिर से पुलिस पर हावी होने लगे हैं। शनिवार की रात को शहर के विभिन्न स्थानों से बेसहारा गोवंश को पिकअप में डालकर भाग रहे बदमाशों ने सेक्टर-18 में घिरने के बाद पुलिस पर पथराव करने के बाद फायरिंग की। फायरिंग और पथराव की इस घटना में पुलिसकर्मी बच गए लेकिन मॉडल टाउन पुलिस की पीसीआर क्षतिग्रस्त हो गई। मॉडल टाउन पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ गोतस्कर एक पिकअप में शहर से गायों को भरकर राजेश पायलट चौक की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने पायलट चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर गोतस्करों ने चतुराई दिखाकर पिकअप को सेक्टर-18 की तरफ मोड़ दिया। सेक्टर-18 की तरफ पिकअप को जाता देखकर पुलिस की पीसीआर-2 ने गो तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीसीआर में चालक विनोद, हेड कांस्टेबल संजय और होमगार्ड हरि सिंह तैनात थे। पुलिस को पीछे आता देखकर गो तस्करों ने सेक्टर-18 में पीसीआर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मचारी तस्करों का पीछा करते रहे। इसके बाद पिकअप चालक ने गाड़ी को गढ़ी बोलनी रोड की तरफ भगा दिया। इसके बाद तस्करों ने पुलिस वैन से पीछा छुड़ाने के लिए फायरिंग कर दी। गोली से पुलिस पीसीआर का शीशा टूट गया। फायरिंग के बाद जैसे ही बचाव के लिए पुलिस कर्मियों ने पीसीआर रोकी तो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। मॉडल टाउन पुलिस ने करीब छह गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में इससेे पूर्व भी गो तस्करों द्वारा पुलिस पार्टी पर तीन बार फायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। करीब दो साल पूर्व पायलेट चौक पर ही एक पुलिस कर्मी को गो तस्करों ने बुरी तरह से कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed