फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - ढालियावास सरपंच से मारपीट का मामला,,,,

- ढालियावास सरपंच से मारपीट का मामला,,,,

Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
- ढालियावास सरपंच से मारपीट का मामला,,,,
गिरफ्तारी के लिए एसपी से की फरियाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। डालियावास गांव की सरपंच ने भक्ति नगर निवासी एक युवक पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी है। सरपंच कांता देवी ने बताया कि भक्ति नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति उनके घर पर फर्जी इनकम सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर कराने के लिए आया। उस पर वार्षिक आय 15000 रुपये अंकित थी। जिसे उसने लौटा दिया। इसके बाद दोबारा वह दो लाख रुपये के इनकम सर्टिफिकेट संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने के लिए आया। उस पर उसने हस्ताक्षर कर दिया। वह व्यक्ति पटवारी के हस्ताक्षर कराने गया तो उसने वहां अपने आपको निजी कंपनी में वर्कर बताया। इस पर पटवारी ने सरपंच को फोन कर फर्जी इनकम सर्टिफिकेट बनवाने की बात कही। फिर वह 19 फरवरी को सुबह आठ बजे उसके पास हस्ताक्षर कराने पहुंचा तो उसने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उक्त व्यक्ति ने रोष में आकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। बाद में आरोपी व उसके परिजनों ने उसके पति से भी मारपीट कर दी। मामले की शिकयत पहले भी एसपी को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उसने दोबारा कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed