फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चाचा ने की भतीजी के साथ अश्लील हरकत, केस दर्ज

चाचा ने की भतीजी के साथ अश्लील हरकत, केस दर्ज

Sun, 25 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने की भतीजी के साथ अश्लील हरकत, केस दर्ज
चाचा ने की भतीजी के साथ अश्लील हरकत, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। बावल थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार देर शाम चाचा ने अपनी सात वर्षीय भतीजी के साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को आजाद नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के एक घर में चार्जर मांगने गया। वहां मौजूद सात वर्षीय बच्ची को चार्जर घर पहुंचाने की बात कहकर लौट आया। घर पहुंचने पर आजाद ने बच्ची से अश्लील हरकत शुरू कर दी। बच्ची के पिता के वहां पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की पूरी जानकारी दी। बाद में परिजनों द्वारा बावल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद धारा 164 के बयान कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

-----------
तीन बच्चों का पिता है आरोपी
आरोपी आजाद तीन बच्चों का पिता है। रिश्ते में चाचा होने के कारण इसका बच्ची के घर आना-जाना आम बात थी। घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य भी हरकत में आ गए। पुलिस से संपर्क साधा और पीड़िता एवं उसके परिवार के साथ पूछताछ की गई। इस अवसर पर कमेटी की चेयरपर्सन नलिनी यादव, राकेश भार्गव, उपासना गुप्ता, रजनी भार्गव, एएसआई सुनीता व सतपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed