फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बहन से छेडछाड का विरोध करने पर होटल कारिंदों ने भाईयों पर किया चाकूओं से हमला

बहन से छेडछाड का विरोध करने पर होटल कारिंदों ने भाईयों पर किया चाकूओं से हमला

Thu, 19 Jul 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहन से छेडछाड का विरोध करने पर होटल कारिंदों ने भाईयों  पर किया चाकूओं से हमला
जलपान के लिए भाइयों और बहनों के साथ ढाबे पर रुकी युवती से कारिंदे ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर साथियों संग चाकू, रॉड, डंडों से किया हमला, दो युवके गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीकर से दिल्ली परिवार के साथ जा रही एक युवती के साथ दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बुधवार दोपहर को गांव संगवाड़ी के निकट एक ढाबे पर कारिंदे ने छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध कर अपने भाइयों को इस बारे में बताया तो गुस्साए कारिंदों ने युवती के साथ उसके तीन भाइयों पर चाकू, रॉड और डंडाें से हमला कर दिया। हमले में युवती सहित उसके तीनों भाई घायल हो गए। घटना के दौरान ढाबे पर खाना खा रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। रोडवेज चालक और परिचालक ने तीनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर हालत देखकर उनको रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीकर निवासी निखिल, विकास, संदीप और उनकी तीन बहनें राजस्थान परिवहन निगम की बस में सवार होकर बुधवार दोपहर को दिल्ली की तरफ जा रहे थे। चालक ने दोपहर को करीब 12 बजे जब बस दिल्ली- जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर गांव संगवाड़ी के समीप एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रोक दिया। सभी यात्री खाना खाने के व्यस्त थे। इसी दौरान सीकर निवासी एक युवती खाना खाने के बाद लघुशंका के लिए गई तो वहां मौजूद एक ढाबे के कारिंदे ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद युवती ने अपने भाइयों को घटना की जानकारी तो उन्होंने ढाबे के कारिंदे द्वारा की गई छेड़छाड़ पर विरोध जताया। उधर विरोध करने के बाद ढाबे पर कार्यरत अन्य लोगाें ने कारिंदे को डांटने की बजाय युवती और उसके तीन भाइयों पर लाठी, डंडों, चाकुओं से हमला कर लिया। ढाबे के कारिंदों ने चारों के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद बस के चालक-परिचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एंबुलेंस को बुलाई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने निखिल और संदीप की गंभीर हालत को देखकर रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने यात्री की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
घटना के करीब एक घंटा देर से पहुंची पुलिस
हाईवे पर दर्जनों यात्रियों के सामने ढाबा के कारिंदों ने करीब आधा घंटा तक पीड़ित भाई-बहनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान कारिंदों ने न केवल उन पर चाकू चलाए अपितु उनके साथ रॉड और जो भी हाथ में आया उससे जमकर मारपीट की। इस दौरान यात्रियों ने बचाव की भी कोशिश लेकिन उनके हाथ में चाकू देखकर सभी घबरा गए। उधर सूचना मिलने के करीब एक घंटा तक पुलिस ने घायल यात्रियों की सुध नहीं ली।
------
सीकर में नौकरी करते है भाई-बहन
सीकर निवासी सभी पीड़ित सीकर में नौकरी करते है तथा उनका परिवार दिल्ली में रहता है। बुधवार को अपने परिवार से मिलने के बाद सभी भाई-बहन सुबह राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

-----------
वर्जन

संगवाड़ी के ढाबे पर हुई घटना के मामले में अज्ञात कारिंदों के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा जल्द ही इस वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी कसौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed