{"_id":"5aff22d74f1c1be1408b642e","slug":"191526670039-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली में मारपीट करके बाइक छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
साल्हावास रोड स्थित धारौली टी प्वाइंट के समीप तीन युवकों ने बुधवार रात को दो लोगों से मारपीट कर उनकी बाइक छीन ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। गुरावड़ा निवासी विकास शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह दादरी उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है। अपने गांव से दादरी तक मोटर साइकिल पर आता-जाता है। बुधवार देर शाम को दादरी से वापस आते समय उसका दोस्त विनोद भी उसके साथ था। जब वे धारौली टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो तीन अज्ञात युवकों ने बाइक को रुकवा लिया। बीयर की बोतल से उन पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी सोने की चेन, पर्स 15 हजार रुपये भी गिर गए। हमले से घबराकर बचने के लिए वे दोनों वहां से भागे तो युवक उसकी पल्सर बाइक भी ले गए।