फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोसली में चोरों ने एक रात में तीन मकानों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी व जेवर ले गए

कोसली में चोरों ने एक रात में तीन मकानों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी व जेवर ले गए

Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोसली में चोरों ने एक रात में तीन मकानों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी व जेवर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली। कोसली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर इन घरों से हजारों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए। मकान मालिकों को चोरी होने का पता सुबह सोकर उठने पर लगा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोसली गांव में बीती रात चोर आ गए। चोरों ने एक-एक करके तीन घरों को निशाना बनाया। चोर पहले गांव निवासी संदीप के घर में घुसे तथा वहां से 10 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, 2 लॉकेट, 2 चांदी की अंगूठी, 6 जोड़ी पायल, एक चेन, 5 सिक्के व 4 चूड़ियां ले गए। संदीप को चोरी की जानकारी सुबह सोकर उठने पर मिली। उसने पाया कि घर का सभी सामान बिखरा हुआ है तथा अलमारी रखे जेवर व नकदी गायब है। उसकी इसकी शिकायत पुलिस में दी। संदीप ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र के घर से भी चोर 12 हजार रुपये की नकदी तथा राजू के घर से 22 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed