{"_id":"5a91bd7d4f1c1bd04b8b7905","slug":"181519500669-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मियों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजलीकर्मियों
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपभोक्ता ने की बिजली कर्मियों के साथ हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। बकाया बिजली बिल के लिए गांव गाजी गोपालपुर में मीटर उतारने के लिए पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ बिजली उपभोक्ता ने जमकर हाथापाई की। हालांकि, बाद में बिजली कर्मी से हाथापाई में उलझा बिजली उपभोक्ता ने माफी मांग कर बिल की अदायगी कर दी, जिससे पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
जानकारी के अनुसार पाल्हावास सब स्टेशन से तीन बिजली कर्मी 4644 रुपये के बिल की अदायगी न करने पर गांव गाजीगोपालपुर में एक उपभोक्ता का मीटर उतारने के लिए गए थे। मीटर उतारने के दौरान बिजली कर्मियों व संबंधित उपभोक्ता के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ता देख कर बिजली कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी तथा वहां से चले गए। उधर, इस संबंध में पाल्हावास के एसडीओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि निगम के कर्मचारी सरकारी आदेशों के अनुसार अपना काम कर रहे थे। उनके साथ हाथापाई की गई। माफीनामा व बिल अदायगी के बाद मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है। कर्मचारियों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई।