{"_id":"5cc9f3ddbdec22075c1159d8","slug":"171556739037-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रीमेंट नवीनीकरण न होने से नाराज होकर किसान ने बैंक में निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एग्रीमेंट नवीनीकरण न होने से नाराज होकर किसान ने बैंक में निगला जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। पिछले तीन साल से एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं होने से नाराज गांव बुड़ोली निवासी किसान जिले सिंह ने बुधवार दोपहर को कैनरा बैंक पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर खाकर जिले सिंह वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल जिले सिंह आईसीयू में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार बुड़ौली निवासी 53 वर्षीय जिले सिंह ने गांव के बस अड्डे के पास अपना एक भवन है। यहां पर जिले सिंह ने एक जेनरेटर लगाया हुआ है। इस जेनरेटर को कैनरा बैंक को लीज पर दिया था। बैंक के साथ जिले सिंह ने 2013 में तीन साल के लिए एग्रीमेंट किया था। बैंक प्रबंधन तीन साल से एग्रीमेंट को आगे नहीं बढ़ा रहा था। इसको लेकर जिले सिंह बैंक मैैनेजर से कई बार मिल चुका था। बैंक प्रबंधन के रवैये से नाराज होकर उसने आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजी थी। बुधवार को जिले सिंह अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर बैंक पहुंचा। उसने बैंक पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलते ही जिले सिंह गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग निकलते देखकर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। बैंक ने पुलिस को सूचना दी। जिले सिंह को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल चिकित्सकों ने जिले सिंह को आईसीयू में रखा हुआ है। चिकित्सकों ने कहा कि वीरवार सुबह 10 बजे बाद ही मरीज की हालत के बारे में कुछ कह पाएंगे।
है। उनका कहना है कि अपने खेत की जमीन के अगले हिस्से में लगाए जेनरेटर को बैंक को किराए पर दिया था। वर्ष 2013 से 16 तक जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ किया था। इससे बैंक हर माह किराए के तौर पर जिले को 23 हजार रुपये देता था। पिछले तीन साल से बैंक एग्रीमेंट को नहीं बढ़ा रहा था। - रमेशचंद, चौकी प्रभारी, डहीना।
विज्ञापन
बैंक ने जेनरेटर को लेकर एग्रीमेंट किया हुआ था। जिले सिंह को 26 हजार रुपये हर महीने दे रहा था। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद पैसा दिया जा रहा था । पहले 23 हजार रुपये दिए जाते थे। बढ़ाई गई रकम उनके खाते में आ चुकी है। एग्रीमेंट बढ़ाना मेरे हाथ में नहीं है। यह उच्च स्तरीय प्रबंधन का फैसला है। इस बारे में हमने उच्च अधिकारियों को ईमेल भेजा हुआ है। - विजय कुमार, कैनरा बैंक मैनेजर, बुड़ोली।