फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पेड़ से टकराई गाड़ी,

पेड़ से टकराई गाड़ी,

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई गाड़ी,
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, फौजी सहित दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सांगसण सड़क मार्ग पर गांव आनंदपुर के समीप सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में कार सवार सैनिक समेत दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक गांव सांगसण में बारात में शामिल होकर मेवात जिले के तावडू लौट रहे थे। इसी दौरान बावल से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव आनंदपुर के समीप उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई राजसिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कार की गति तेज थी, जिसके कारण कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मेवात जिले के तावडू निवासी सैनिक मनीष कुमार, सुरेश कुमार, ईश्वर, कमल सिंह व कार चालक गगन विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलवर जिले के गांव सांगसण गए थे। वापस लौटते समय करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार गांव आनंदपुर के समीप असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मदद को दौड़ पड़े। सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए थे। ग्रामीणों ने औजारों से कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सैनिक मनीष कुमार (23) और सुरेश (25) को मृत घोषित कर दिया जबकि ईश्वर, कमल सिंह व कार चालक गगन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। बावल थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

---
दो फरवरी को हुई थी मनीष की शादी
मृतक मनीष कुमार सेना में कार्यरत था। उसकी शादी अभी दो फरवरी को ही संपन्न हुई थी। वह शादी की छुट्टियों पर घर आया था। सोमवार रात हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed