{"_id":"5a186e294f1c1bca678bd7e2","slug":"161511550505-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर वीरवार देर रात रेवाड़ी से घर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की कार को ट्रॉले ने कुचल दिया। जिसमें कर्मचारी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार से शव को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
वीरवार करीब साढ़े नौ बजे महेंद्रगढ़ के गांव ककराला निवासी 30 वर्षीय पवन रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। सीहा-बुडौली मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्राले ने पवन की कार को टक्कर मार दी। कार के ट्राले के नीचे आने से वह कबाड़ में तब्दील हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर से पवन को निकाल कर रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुंदर ने बताया कि फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पापा कब आओगे
मृतक पवन शहर की ब्रास मार्किट स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। महेंद्रगढ़ के गांव ककराला वह अपनी कार से आता-जाता था। रिश्तेदारों के अनुसार पवन के दो बच्चे हैं। हादसे के करीब आधा घंटे पहले एक बच्चे ने पवन ने घर पर पहुंचने की बात की थी। लेकिन उस बच्चे को नहीं पता था कि शायद उसके पिता अब कभी वापस नहीं आएंगे।