फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोसली में अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में बार ऐसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड

कोसली में अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में बार ऐसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड

Wed, 03 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोसली में अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में बार ऐसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड
कोसली। कोसली के एक अधिवक्ता पर पिछले माह 23 जून को घर लौटते समय हुए हमले के विरोध में कोसली बार एसोसिएशन ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान कोर्ट में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बार के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि 23 जून को कोसली कोर्ट के एक अधिवक्ता मनोज हरीतस पर कनीना कोर्ट से लौटते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया था,जिसमें उन्हें काफी चोटें आई। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। उधर, बावल कोर्ट में भी अधिवक्ताओं ने कोसली के अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट व आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed