फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ऑनर किलिंग- लव मैरिज के बाद से रंजिश रखते थे भाई और पिता

ऑनर किलिंग- लव मैरिज के बाद से रंजिश रखते थे भाई और पिता

Sat, 29 Jun 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग- लव मैरिज के बाद से रंजिश रखते थे भाई और पिता

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की इंद्रा कालोनी में वीरवार रात को एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जिसमें लड़की के परिजनों ने लव मैरिज करने से नाराज होकर लड़के की हत्या कर दी। लड़की के परिजन प्रेम विवाह करने से इतने आहत थे किबंटी की छाती में चाकू से ताबड़तोड़ सात वार किए। हमलावरों में लड़की के पिता व भाई के अलावा एक नाबालिग सहित चार व्यक्ति शामिल थे। हालांकि सभी आरोपियों को पुलिस ने देर रात को ही काबू कर लिया है।
उल्लेखनीय इंद्रा कालोनी निवासी बंटी उर्फ जोगिंद्र ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से जनवरी माह में घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद से दोनों परिवारों में तनातनी का माहौल था। लड़की के परिजनों ने मृतक को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि आसपास के लोगों की मध्यस्थता से दोनों परिवारों के सुलह भी हो गई थी। इसके बाद से दोनों शहर में ही अपने घर आकर रहने लगे थे। लेकिन लड़की के परिजनों को यह बर्दाश्त नहीं था।
विज्ञापन


मैच देखने के बाद घर के बाहर टहलने आया था मृतक
वारदात के समय टीवी पर क्रिकेट मैच चल रहा था। सभी लोग मैच देखने में व्यस्त थे। बंटी भी परिवार के सदस्यों के साथ मैच देख रहा था। वह टहलने के लिए घर के बाहर आया था। घर के सामने ही खड़ा था कि इसी दौरान लड़की का भाई बबली वहां पहुंच गया। दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही अनूप, तेजपाल व मोहित भी वहां पहुंच गए। एक युवक ने बंटी को पीछे से पकड़ लिया और अनूप ने बंटी की छाती पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के रास्ते में हुई थी मुलाकात
बताया जा रहा है कि मृतक आठवीं पास था और लड़की दसवीं पास थी। करीब डेढ़ साल पूर्व स्कूल जाते समय बंटी की लड़की से मुलाकात हुई और उसके बाद से दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा। लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगने पर दोनों परिवारों के बीच काफी तनाव रहा था। हालांकि लड़के के परिजनों को इससे कोई परेशानी नहीं थी। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में दोनों प्रेमी युगल घर से भाग गए। लव मैरिज करने के बाद बंटी अपने रिश्तेदारों के पास रहने लगा था।

दोनों परिवारों के बीच करीब दो सौ मीटर की दूरी
दोनों परिवारों के घरों के बीच की दूरी करीब दो सौ मीटर की दूरी है। बंटी के हत्या के बाद से मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।



मृतक ने जनवरी माह में घर भाग कर प्रेम विवाह किया था। कुछ माह पूर्व ही मोहल्ले आकर रहने लगे थे। प्रेम विवाह के बाद से लड़की के परिजन लड़के से खुन्नस रखते थे। वीरवार रात को मौके मिलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। लड़की के पिता व भाई सहित चार आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
-हंसराज, डीएसपी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed