{"_id":"5d165dcb8ebc3e3cf40ad3a0","slug":"156174687114-rewari-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदा पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला के गांव कन्हौरा में वीरवार रात को एक व्यक्ति ने घर में खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी व परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव कन्हौरा निवासी करीब 40 वर्षीय नरेश ने अपने ही घर में खड़े पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने पेड़ पर शव लटका देख कर सरपंच को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रोहडाई थाना एसएचओ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक नरेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में नरेश ने अपनी पत्नी सुमन व परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था तथा शराब के नशे में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।